फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राउमावि मानपुर की छात्रा वंशिका ने मारी बाजी

Sun, 19 Oct 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सामाजिक विज्ञान और विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सीआरसी सुदामा लाल में सामाजिक विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राउमावि मानपुर की छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर कक्षा 7 की छात्रा वंशिका प्रथम, कक्षा आठ के छात्र शौर्य भारती द्वितीय और गुंजन तृतीय स्थान पर रहे।
इससे पूर्व बीआरसी में आयोजित विज्ञान महोत्सव में वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया की विद्यालय में भौतिक संसाधनों की कमी होते हुए भी विद्यालय के विद्यार्थी विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें