फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार फाइनेंस कराने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

Sun, 19 Oct 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कार फाइनेंस कराने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये ठग लिए लेकिन एनओसी नहीं दी गई। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी विनोद कुमार गक्खर ने कोर्ट को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि उसने कार यूपी-22-बीसी-2030 इंदिरा काॅलोनी निवासी रजनीश अरोरा से 5.50 लाख में खरीदी। कार खरीदने के दौरान रजनीश ने उसे बताया कि कार पर तीन लाख रुपये का फाइनेंस लोन है।
तीन लाख रुपये महिंद्रा फाइनेंस के खाते में डाले जबकि शेष 2.50 लाख रुपये रजनीश अरोरा को नकद दे दिए। एक माह बाद रजनीश ने एनओसी देने का आश्वासन दिया लेकिन एनओसी नहीं मिली। 15 अक्टूबर 24 को एनओसी न मिलने पर वह आदर्श काॅलोनी चौकी पहुंचा।
विज्ञापन

पंचायत होने पर रजनीश अरोरा ने एक सप्ताह का समय मांगा। 22 अक्टूबर को समय समाप्त होने पर भी एनओसी नहीं दी। आरोप है कि रजनीश गिरोह बनाकर फाइनेंस कंपनी से मिलकर किसी भी व्यक्ति के नाम पर वाहन फाइनेंस करवाता है और बाद में फाइनेंस वाहन का प्रयोग करते हुए किस्त जमा नहीं की जाती है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें