सिख समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर तराई सिख महासभा के आह्वान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन मौके पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
आगाह किया कि यदि शासन प्रशासन ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को महासभा के प्रधान प्रीतम सिंह संधू और महासचिव जगीर सिंह जख्मी सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग आवास विकास गुरुद्वारे में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गुरुद्वारा एक्ट लागू करने सहित कई समस्याओं को लेकर जुलूस निकाला और सीएम को संबोधित ज्ञापन भेजा।
कहना था कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राज्यों की तर्ज पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन करने, गुरूद्वारा एक्ट लागू करने, सिख समाज के किसानों को भूमिधरी अधिकार देने, लघु किसानों को आर्थिक स्थिति से उबारने के लिए किसानों के परिवार को शिक्षा, खेती और ट्यूबवेल कलेक्शन निशुल्क देने, किसान की उपज का लागत के अनुसार सभी फसलों का विक्रय मूल्य निर्धारित करने, बर्बाद फसल होने पर उसका पूरा ऋण माफ करने, बकाया किसानों का गन्ना व धान का मूल्य जल्द देने की मांग उठाई।
इस मौके पर उपप्रधान महेंद्र सिंह विर्क, देवेंद्र सिंह, शिवदेव सिंह, गुरचरन सिंह, सूरत सिंह, जसवीर सिंह, जसविंदर सिंह गिल, हरभजन सिंह, गुरनाम सिंह, अवतार सिंह, सुवा सिंह, सादा सिंह, रामजीत सिंह, केवल सिंह आदि मौजूद थे।