फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को बदनाम करने को कर रहे वैक्सीन का कुप्रचार : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है। इसके बावजूद कुछ लोग सरकार को बदनाम करने के लिए वैक्सीन को लेकर कुप्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए इस समय सबको एक साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सांसद अजय भट्ट ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज, ईएसआई अस्पताल और राधा स्वामी सत्संग भवन में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा किया। उन्होंने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को कोरोना संक्रमितों के इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। भट्ट ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन बैंक से 24 घंटे 500 बेडों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की सुविधा हो गई है। सांसद भट्ट ने ईएसआई अस्पताल में पूर्ण संकल्प फाउंडेशन कोरोना सहायता समूह की ओर से संचालित कोविड अस्पताल का जायजा लेते हुए समूह की सराहना की।
विज्ञापन

वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत, एसडीएम विशाल मिश्रा, नोडल ऑफिसर कोविड अस्पताल डॉ. गौरव अग्रवाल आदि थे।
सांसद की जुबान फिसली, बोले - 14 से 45 आयु वर्ग को मिलेगी ऑक्सीजन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद अब बृहस्पतिवार को रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट की जुबान भी फिसल गई। उन्होंने 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए शीघ्र ही कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के स्थान पर 14 वर्ष से 45 वर्ष के लोगों के लिए शीघ्र ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की बात कह दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (संवाद)
प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा
किच्छा/बाजपुर/गदरपुर। सांसद अजय भट्ट ने सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार खटीमा से जसपुर तक के सभी अस्पतालों में सुविधाएं मुहैया करा रही है।
बाद में पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में हमारे पास फिजिशियन डॉक्टरों की कमी है, जिसे पूरा किया जाएगा। बाद में सांसद ने सरस्वती पूूर्व माध्यमिक विद्यालय में चल रहे वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया। वहां विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल, सीएमओ डॉ. देवेंद्र पंचपाल, सीएमएस डॉ. एचसी त्रिपाठी आदि थे।
उधर, बाजपुर में सांसद भट्ट ने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि सीएचसी में 85 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। जल्द ही 18 प्लस युवाओं की कोविड वैक्सीन पहुंचेगी। उन्होंने सीएचसी बाजपुर में बने पोस्टमार्टम हाउस को संचालित कराने के लिए सीएमएस डॉ. पंकज माथुर को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि बाजपुर सीएचसी को जल्द ही नेत्र उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वहां विवेक सक्सेना, सुरेश परिहार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, गौरव शर्मा, वीरेंद्र बिष्ट, राहुल वर्मा, बिटटू चौहान, विमल शर्मा, यशपाल राजहंस आदि थे।
इधर, गदरपुर में सांसद ने सीएचसी और टीकाकरण केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में नेस्ले कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत ऑक्सीजन की पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी प्रगति पर है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया के साथ कार्यकर्ताओं ने सांसद से सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ, अधूरे ब्लड बैंक के जल्द निर्माण कराने, सर्जन की नियुक्ति और मोर्चरी बनाए जाने की मांग की। वहां डॉ. शमी उन्नास, राकेश गुंबर, रविंद्र बजाज, अतुल पांडे, अमित नारंग, गुंजन सुखीजा थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें