फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra 2023: हज यात्रा पर जा रहे हैं तो ध्यान दें, कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी

Mon, 17 Apr 2023 05:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

हज यात्रा पर जाने वाले चयनित आजमीनों को फ्लाइट से एक माह पहले कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगना बेहद जरूरी है। अन्यथा वे लोग हज यात्रा से महरूम रह सकते हैं।
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लेना जरूरी होगा। इस बार हज यात्रियों की स्वास्थ्य जांच सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही होगी। निजी अस्पतालों की जांच मान्य नहीं है।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद की ओर से ईओ मो. मीसम ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले चयनित आजमीनों को फ्लाइट से एक माह पहले कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगना बेहद जरूरी है। अन्यथा वे लोग हज यात्रा से महरूम रह सकते हैं। शनिवार को शेष धनराशि की दूसरी किस्त तय कर दी गई है। दूसरी किस्त के तौर पर 1468 चयनित प्रत्येक आजमीन को 1,70,000 के हिसाब से 24 अप्रैल तक धनराशि जमा करना होगा।

शेष धनराशि हवाई जहाज का किराया, सऊदी अरब के व्यय सहित अन्य खर्च तय होने के बाद जमा होगी। इसकी सूचना आजमीनों को पहले दे दी जाएगी। निर्धारित तिथि तक हज की रकम और प्रपत्र जमा न होने पर चयनित हज आवेदकों की हज यात्रा निरस्त कर प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को मौका दिया जाएगा। हज यात्रियों की जेब पर बोझ न पड़े, इसके लिए सेंट्रल हज कमेटी ने चयनित आजमीनों को तीन किस्तों में रकम जमा करने की सहूलियत दी है। 81,500 की पहली किस्त जमा करने की तिथि 15 अप्रैल तक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें