फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वी-गार्ड कंपनी के कर्मचारी धरने पर डटे, समाधान के दावों के बीच बढ़ा गतिरोध

Mon, 27 Apr 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित वी-गार्ड कंपनी के कर्मचारियों का गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन वृद्धि, डबल ओवरटाइम भुगतान और कार्य परिस्थितियों में सुधार शामिल हैं। लगातार जारी इस प्रदर्शन से औद्योगिक क्षेत्र में हलचल बनी हुई है।
विज्ञापन

श्रम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कंपनी प्रबंधन अधिकतर मांगों पर सहमति जता चुका है। अधिकारियों के अनुसार, बीती शाम हुई वार्ता में वेतन वृद्धि और ओवरटाइम से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद धरना जारी रहने पर विभाग ने चिंता जताई है। श्रम विभाग और कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व कर्मचारियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं जिससे सहमति बनने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि बातचीत के जरिए समाधान की पूरी कोशिश की गई, लेकिन अब भी प्रदर्शन जारी रहने के कारण आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। वहीं प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक लिखित रूप से स्पष्ट आदेश जारी नहीं होते और सभी मांगों का ठोस समाधान नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रबंधन और श्रम विभाग ने संकेत दिए हैं कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो मामले को कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बरकरार है और समाधान की दिशा में अगली वार्ता अहम मानी जा रही है।
-
कोट
कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कंपनी प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ता कराई गई है। विभाग के अनुसार वेतन वृद्धि और ओवरटाइम से जुड़े अधिकतर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और प्रबंधन ने इन्हें लागू करने की सहमति भी दे दी है। - अरविंद सैनी, एएलसी, श्रम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें