फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोल्फ में दिखेगा उत्तराखंड का दमखम

Sat, 02 Mar 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से सात दिवसीय सीनियर मिनी गोल्फ महिला और पुरुष शिविर का राजकीय महाविद्यालय के मिनी गोल्फ कोर्स में समापन किया गया। इसके बाद उत्तराखंड मिनी गोल्फ दोनों टीमें नागपुर महाराष्ट्र में तीन से छह मार्च तक आयोजित 9वीं सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रवाना हो गई। टीम में 12 महिला एवं 12 पुरुष खिलाड़ी हैं।
कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने टीमों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। समापन सत्र के मुख्य अतिथि भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं फैंसिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता और विशिष्ट अतिथि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डा. डीके सिंह रहे। वहां प्राचार्य डीसी पंत, डाॅ. राजेश कुमार, लोकेश पांडेय, जया पांडेय, अंकुश रौतेला आदि थे। संवाद
विज्ञापन


उत्तराखंड महिला टीम: प्रगति, दिया महर, स्वेता भाकुनी, दिया उप्रेती, सुषमा मेहरा, वैशाली पांडेय, भावना पांडेय, कंचन रौतेला, अंजलि गंगवार, कशिश शर्मा, मनजोत, कामिनी
विज्ञापन

पुरुष टीम: योगेश पांडेय, मयंक सुंदरियाल, सुनील कुमार, पवन सिंह बिष्ट, सुमित मेहता, चेतन भट्ट, दीपक अधिकारी, तुषार भंडारी, मनदीप सिंह, अभय बिष्ट, संजय भट्ट, तेजस्वी कुमार


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें