टैलेट टेन क्रिकेट फेडरेशन कप उत्तराखंड की टीम ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने जम्मू-कश्मीर को आठ विकेट से हराया।
शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच खेला गया। उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की टीम छह विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी। उत्तराखंड ने 46 रन के अंतर से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरा मैच यूपी और जम्मू-कश्मीर के मध्य खेला गया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए, जबकि यूपी की टीम 70 रन ही बना सकी। स्टेडियम में रोशनी कम होने के चलते फाइनल मैच 4-4 ओवर का खेला गया। जम्मू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 19 रन बनाए। उत्तराखंड की टीम ने बिना विकेट खोए मैच जीत लिया।
गंगोत्री ग्लोबल लिमिटेड लखनऊ के मैनेजिंग डायरेक्टर आदेश सक्सेना ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव महेश जी शाह, हिमांशु भारद्वाज, अविष्कार गोयल, अजय चौहान, जाहिद कुरैशी, महेश सहाय, अजय शर्मा, सुदर्शन वाला आदि मौजूद रहे।