फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के खिलाफ कोतवाली पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोग, जानिए पूरा मामला

Fri, 22 Dec 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज के लोग सलमान खान के खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने फिल्म स्टार सलमान खान पर एक इंटरव्यू के दौरान वाल्मीकि समाज का उपहास उड़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कहा कि वाल्मीकि समाज को लेकर की गई टिप्पणी से उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने सलमान खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा एक नेशनल चैनल के इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और अशोभनीय टिप्पणी कर वाल्मीकि समाज का उपहास उड़ाया।

गौरव ने टीवी का वह सीन भी व्हाट्स एप के माध्यम से पुलिस को सौंपा। वाल्मीकि समाज के लोगों ने पुलिस से सलमान खान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। इस अवसर पर अनिल वाल्मीकि, बुद्धसेन और विजय गौरव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें