फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय व्हीलचेयर पिकलबाल में उत्तराखंड की टीम ने जीता कांस्य

Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मैसूर में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर पिकलबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता है। चैंपियनशिप 18 से 20 नवंबर तक कर्नाटक के मैसूर में हुई। इसमें प्रदेश के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम में रुद्रपुर के अजय रावत, खटीमा के डॉ. अकील अहमद, बाजपुर की पुष्पा देवी, बाजपुर की लक्ष्मी देवी, लक्सर के शाकिर और हरिद्वार की रुमा देवी शामिल थीं।
विज्ञापन

महिला वर्ग में पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी और रुमा देवी ने भी कांस्य पदक हासिल किया। तीनों के प्रदर्शन को टीम की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। टीम का मार्गदर्शन अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अजय रावत ने किया। उन्होंने कहा कि यह पदक संघर्ष, आत्मविश्वास और हौसले का प्रतीक है। टीम ने सभी सहयोग कर्ताओं और खेलप्रेमियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें