फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की सोनिया और शोभा के मुक्कों का रहा जलवा

Sun, 09 Jun 2019 12:33 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जय कोहली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तीसरी राष्ट्रीय यूथ मैंस एंड वूमैंस बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शनिवार को रुद्रपुर में आगाज हुआ। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के चलते प्रतियोगिता का शुुभारंभ बेहद सादगी के साथ हुआ। देशभर से पहुंचे महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग रिंग में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन प्राइमरी राउंड के 96 मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन


रामपुर रोड स्थित आर्क होटल में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खिलाड़ियों व विभिन्न एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जय कोली ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महिला वर्ग के पहले मुकाबले में महाराष्ट्र की दिशा पाटिल ने मेघालय की डॉली को हराया। पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में कर्नाटक के सुभाष ने मणिपुर के नाजीमुद्दीन को हराया। महिला वर्ग में उत्तराखंड की बॉक्सर सोनिया गौनी ने आंध्र प्रदेश की रिफोथा आरा को और उत्तराखंड की ही शोभा कोहली ने अरुणांचल प्रदेश की रुंचि को पराजित किया। 

पुरुष वर्ग में उत्तराखंड के बॉक्सर करन कोहली को हिमाचल प्रदेश के विरेंद्र से हार का सामना करना पड़ा। वहां उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुर्खजी निर्वाण, महामंत्री गोपाल खोलिया, राजेंद्र जेठी, कौशल किशोर, एसआई चंद्र कुमार जोशी, विनोद तिवारी, मनोज कुमार, बसंत तिवारी, जेएस रौतेला, हीरालाल सागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
प्रतियोगिता परिणाम - महिला वर्ग 
------
महाराष्ट्र की दिशा पाटिल ने मेघालय की डॉली को हराया। 
झारखंड की गंगा ने तेलंगाना की दिव्या को हराया। 
असम की अमीशा ने छत्तीसगढ़ की पूजा को हराया। 
ओडिसा की रितु ने आंध्र प्रदेेश की कविथा को हराया। 
उत्तराखंड की सोनिया गौनी ने आंध्र प्रदेश की रिफोथा आरा को हराया। 
पंजाब की एकता ने चंडीगढ़ की सिमरन को हराया। 
पश्चिमी बंगाल की पूरबी ने केरल की दीपा को हराया। 
मणिपुर की एलिजा ने राजस्थान की प्रियंका को हराया। 
उत्तराखंड की शोभा कोहली ने अरुणाचल प्रदेश की रुंचि को हराया। 
गोवा की तनीशा ने सिक्किम की उर्मिला को हराया। 
----------
प्रतियोगिता के परिणाम- पुरुष वर्ग 
----------
कर्नाटक के सुभाष ने मणिपुर के नाजीमुद्दीन को हराया।
सिक्किम के कृष्णा ने आंध्रप्रदेश के वेंकट को हराया।
छत्तीसगढ़ के सनत कुमार ने गोवा के समीर को हराया।
महाराष्ट्र के शिवाजी गेदम ने केरल के रफी को हराया। 
एसएससीबी के सेले सॉय ने दिल्ली के मुकेश को हराया। 
हरियाणा के अनिल ने मेघालय के इब्लिन को हराया। 
पुड्डुचेरी के राजावेलूू ने बिहार के अमित कुमार को हराया। 
हिमाचल प्रदेश के विरेंद्र ने उत्तराखंड के करन कोहली को हराया। 
त्रिपुरा के सागर ने ओडिसा के अविनाश कुमार को हराया। 
पंजाब के निधिश बख्शी ने झारखंड के राकेश को हराया। 
राजस्थान के विकास ने चंडीगढ़ के शुभम को हराया। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें