रुद्रपुर। मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु मिनी गोल्ड संगठन की ओर से 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक सेलम में दसवीं जूनियर और सब जूनियर महिला-पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक जीते।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अंडर-19 और अंदर 14 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए थे। टीम में पंतनगर विश्वविद्यालय, डॉन बॉस्को हल्द्वानी, वुडब्रिज हल्द्वानी, भारतीयम इंटरनेशनल रुद्रपुर, होली चाइल्ड रुद्रपुर, आरएएन स्कूल रुद्रपुर और रेनबो पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के खिलाड़ी शामिल रहे। डॉ. राहुल चंद्र, डॉ. नागेंद्र शर्मा, आरसी लोहनी, जया पांडेय, योगेश पांडेय, चेतन भट्ट आदि खिलाड़ियों को बधाई दी।