फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम; बलराम शादीशुदा था

Wed, 01 May 2024 02:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रहे मामा और भांजे की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रहे मामा और भांजे की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम कलुआ मोती जिला लखीमपुर खीरी निवासी बलराम शुक्ला (29) अपने मामा औरंगाबाद जिला लखीमपुर खीरी निवासी राघव (24) के साथ बाइक पर हरिद्वार से अपने घर लखीमपुर खीरी जाने को निकले थे। आधी रात किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में सिरौली कला के पास हाईवे पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गयी और 108 की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बलराम शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

 
ये पढ़ें- सफलता: पिता गार्ड और बेटी इंटर में बनी प्रदेश टॉपर...इंजीनियर बनना चाहती हैं कंचन जोशी; 488 अंक प्राप्त किए
विज्ञापन


दूसरे मृतक राघव की शादी नहीं हुई है। बलराम ट्रक चालक था जबकि राघव हरिद्वार में सिडकुल की किसी फैक्टरी में काम करता था। सूचना पर परिजन भी रुद्रपुर पहुंच रहे है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें