फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टांडा रेंज के सांप कठानी क्षेत्र में लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर हुई मौत

Fri, 01 May 2026 06:03 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर

सार

मैना देवी महिलाओं के साथ जंगल की ओर लकड़ी लेने गई थी। अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। इस दौरान हाथी ने महिला पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
हाथी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। घटना सांप कठानी क्षेत्र की है। इसी जगह पर एक दिन पहले लालकुआं के दो व्यक्तियों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया था। आशंका जताई जा रही है दो लोगों को मारने वाले हाथी ने ही महिला को मौत के घाट उतारा। 

विज्ञापन


झा कॉलोनी पंतनगर निवासी मैना देवी (66) पत्नी बाबूलाल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल की ओर लकड़ी लेने गई थी। दोपहर लगभग दो बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को देखते ही तीनों महिलाएं घबरा गईं।

Rudrapur: फर्जी जियो अधिकारी बनकर शिक्षिका से 1.99 लाख की ठगी, FIR दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मैना देवी ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी साथियों से कहा कि वे भाग जाएं, क्योंकि हाथी उनके पीछे आ रहा है। दोनों महिलाएं खत्तों की ओर भाग गईं, जबकि मैना देवी घर की तरफ भागने लगी। इसी दौरान हाथी ने उन्हें पकड़ लिया और कुचलकर मार डाला। घटना के बाद वन विभाग ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें