फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: फर्जी जियो अधिकारी बनकर शिक्षिका से 1.99 लाख की ठगी, FIR दर्ज

Fri, 01 May 2026 05:06 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में ऑनलाइन रिचार्ज समस्या के समाधान के लिए कस्टमर केयर नंबर तलाशना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया जहां साइबर ठगों ने खुद को जियो अधिकारी बताकर 1.99 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में रिचार्ज फेल होने पर कस्टमर केयर का नंबर तलाशना एक शिक्षिका को महंगा पड़ गया। खुद को जियो अधिकारी बताकर साइबर ठगों ने 1.99 लाख की ठगी कर ली। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आडूर जिला पथानमथिट्टा, केरल निवासी एक महिला ने बताया कि वर्तमान वह रुद्रपुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की अध्यापिका है। बीते 15 अप्रैल को उन्होंने अपने मोबाइल नंबर पर जियो एप के माध्यम से 899 रुपये का तीन माह का रिचार्ज कराया था जो सफल नहीं हुआ। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने गूगल पर जियो कस्टमर केयर नंबर खोजा। इसी दौरान 18 अप्रैल की रात करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया और खुद को जियो हेड ऑफिस का अधिकारी बताया। ठग ने भरोसा दिलाया कि वह रिचार्ज समस्या का समाधान कर देगा और फोन की कुछ सेटिंग्स बताईं। उसके झांसे में आकर शिक्षिका ने गूगल पे में जाकर पिन डाला। इसके तुरंत बाद उनके इंडियन बैंक खाते से दो बार में 99 हजार और एक लाख रुपये कट गए। ठगी का एहसास होते ही शिक्षिका ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी कर ली है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें