फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जब भालू ने किया बाइक सवार पर जानलेवा हमला...राहगीरों ने यूं बचाई जान; यहां के लोग हो जाएं सावधान

Mon, 22 Jan 2024 10:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में भालू ने एक बाइक सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया कराया है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में बाजार से घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक पर सोमवार देर शाम रास्ते में भालू ने हमला कर दिया। भालू ने युवक का एक हाथ और एक पैर चबा दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों और परिजनों ने सितारगंज उप अस्पताल में भर्ती कराया कराया। 
विज्ञापन


हसपुर खत्ता निवासी सफी (25) किसी काम से सितारगंज बाजार आया हुआ था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी हंसपुर खत्ता के पास रास्ते में भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

ये पढ़ें- Elephant Terror: हाथी के हमले में वन गुर्जर की मौत, चचेरे भाई के साथ जंगल में पत्ते काटने गया था मोहम्मद
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के शोर मचाने पर भालू भाग गया। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों और  परिजनों ने मिलकर युवक को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अभिलाषा पांडे ने बताया कि घायल युवक का एक हाथ व पैर को भालू ने चबाया है। प्राथमिक उपचार के बार उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें