फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड जन-संवाद यात्रा 11 अगस्त को काशीपुर में

Mon, 27 Jul 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अगस्त क्रांति की याद में नौ अगस्त से उत्तराखंड जन-संवाद यात्रा निकालेगी। यह रुद्रपुर से होते हुए 11 अगस्त को काशीपुर पहुंचेगी। जहां जनसंवाद होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि यात्रा की शुरुआत सुबह दस बजे खटीमा शहीद स्थल से होगी। ध्यानी ने सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और आम जनता से यात्रा में सहभागिता का आह्वान किया है।
प्रभात ध्यानी ने कहा कि इस यात्रा का मकसद राज्य में जल, जंगल, जमीन पर अपने अधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने सभी से खटीमा शहीद स्थल पर पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। वहां आसिफ अली भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें