फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास परक नीतियों से फल-फूल रहा उत्तराखंड : पांडेय

Thu, 27 Mar 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को जीआईसी परिसर में आयोजित शिविर का मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर और संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल ने शुभारंभ किया। विधायक पांडेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी की विकास परक नीतियों से उत्तराखंड फल-फूल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि उत्तराखंड की तर्ज पर अब पूरा देश यूसीसी कानून को लागू करने जा रहा है। एसडीएम आशिमा गोयल ने कहा प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष के कार्यकाल को सभी विभागों के सहयोग से भव्य रूप दिया गया है।
312 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 312 लोगों का परीक्षण किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 136 बच्चों की ओपीडी की गई। शिविर में जाति, स्थायी, आय के प्रमाणपत्र जारी किए गए। 19 आवेदकों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। उद्यान और खाद्य विभाग की झांकी को प्रथम और मंडी समिति की झांकी को द्वितीय स्थान मिला। प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र आर्या के गीतों पर लोग झूम उठे। संचालन संजीव बुधौरी ने किया। तहसीलदार लीना चंद्रा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, ईओ संजीव मेहरोत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र रहा चार फुट ऊंचा बकरा
गदरपुर। पशुपालन विभाग के स्टॉल पर महतोष निवासी अली हसन के चार फुट ऊंचाई वाले बकरे को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। अली हसन ने बताया दो वर्ष पूर्व उन्होंने बीटल नस्ल के बकरे को अमृतसर से 35 हजार रुपये में खरीदा था। उन्होंने बताया कि करीब 98 किलो वजन के बकरे की बाजार में एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत है। पशु चिकित्सक डॉ. रवि शंकर झा ने बताया बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने वाले पशुपालकों को बीटल नस्ल का बकरा और बकरियों को पालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डॉ. रवि खुल्वे मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें