फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मणिपुर जाएगी उत्तराखंड की हॉकी टीम

Sat, 06 Jan 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की 18 सदस्यीय टीम चुन ली गई है। रुद्रपुर में हुए ट्रायल के बाद शुक्रवार को खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया। प्रतियोगिता मणिपुर में सात से 21 जनवरी तक होगी।
शुक्रवार को रुद्रपुर स्टेडियम में हुए ट्रायल के बाद प्रकाश मेहरा, मनीष कुमार, सुमित चौहान, सूरज लटवाल, विजय फर्त्याल, विशेष, कैलाश जलाल, कैलाश पांडे, विक्रम सिंह, मनोज टम्टा, राजीव, सनत कुमार, प्रदीप बिष्ट, लोकेश बोरा, विकास पंत, विजय पाल, विनय किशोर, प्रभाकर नौटियाल का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में से मनोज टम्टा और राजीव ऊधम सिंह नगर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड हॉकी के सचिव किशोर सिंह बाफिला ने बताया कि हॉकी खिलाड़ी प्रकाश मेहरा को टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह टीम मणिपुर के लिए रवाना होगी। टीम के साथ कोच विजय मोहन और प्रबंधक मोहित रावत भी होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश भर के 60 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें