फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ने पुड्डुचेरी टीम को पारी 393 रनों से हराया

Thu, 10 Jan 2019 12:18 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
काशीपुर हाईलैंडर्स एकेडमी में विजेता क्रिकेट टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम ने तीसरे दिन पुड्डुचेरी की टीम को पारी और 393 रनों से हराया। फालोऑन खेलने उतरी पुड्डुचेरी की टीम दूसरी पारी में 159 रनों पर सिमट गई। रामनगर रोड स्थित हाईलेंडर एकेडमी में चल रहे अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के तीसरे दिन फालोऑन खेलने उतरी पुड्डुचेरी की टीम ने 16 रनों से आगे खेलना शुरू किया।

पूरी टीम 54 ओवर में 159 रन ही बना सकी। पुड्डुचेरी की ओर से ऋषभ ने 33 रन, अरवाजुद्दीन ने 36 रन और निपुण ने 29 रन बनाए। उत्तराखंड की टीम ओर से एस. जुयाल ने 37 रन देकर पांच विकेट लिए। इरफान और जन्मेजय ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच रेफरी अमित पाठक, मैच अंपायर केशव कोली व टोनी एम्मट्टी, ऑन लाइन स्कोरर रामजी तिवारी, ऑफलाइन स्कोरर वैभव भारद्वाज व फोर्थ अंपायर नवीन जोशी रहे। ऑर्ब्जवर लियाकत अली खान व मुख्य चयन कर्ता फिरोज अली रहे। वहां पर एकेडमी प्रबंधक संजय ठाकुर, राजेंद्र कुमार सक्सेना, अमर पाल, शरद पंत, मनीष, भरत पंत, बाबुल बिष्ट आदि थे। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें