उत्तराखंड की मुक्केबाज नेहा कसनियाल ने सेमीफाइनल में केरल की अमला जोसफ को हराकर राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि उत्तराखंड की मुक्केबाज शोभा कोहली और संजय कुमार को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबलों के लिए विभिन्न राज्यों के कुल 20 मुक्केबाजों ने जगह बनाई।
बुधवार को विधायक राजकुमार ठुकराल, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, एडीएम जगदीश कांडपाल, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महामंत्री गोपाल खोलिया ने राष्ट्रीय यूथ महिला और पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पांचवें दिन सेमीफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ किया।
सेमीफाइनल के 40 मुकाबले हुए जिसमें विभिन्न राज्यों के 20 मुक्केबाजों में फाइनल के लिए जगह बनाई। काशीपुर निवासी मुक्केबाज संजय कुमार एसएससीबी के भावेश कट्टीमनि से मिली हार के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गए वहीं उत्तराखंड की शोभा कोहली को यूपी की मुस्कान ने पराजित किया। नैनीसैनी, पिथौरागढ़ निवासी नेहा कसनियाल फाइनल में प्रवेश करने वाली उत्तराखंड की एकमात्र मुक्केबाज हैं।
वहां पर कौशल किशोर सिंह, बसंत तिवारी, राजेंद्र जेठी, प्रकाश शर्मा, भुवन तिवारी, संजीव पौरी, चंद्र कुमार जोशी, शैलेंद्र भंडारी, संतोषी गुर्रानी, जेएस रौतेला, प्रियंका सिंह, सुरेश कुमार, जीवन राय, सोनू कुमार, राजन सिंह, अरविंद दुबे, विनोद तिवारी, मनोज कुमार, हीरालाल सागर आदि थे।
महिला वर्ग की प्रतियोगिता के परिणाम
महाराष्ट्र की भारती ने असम की अशीमा को पराजित किया।
पंजाब की संदीप कौर ने महाराष्ट्र की गौरी को हराया।
राजस्थान की अर्शी ने यूपी की प्रजापति को हराया।
हरियाणा की पूनम ने हिमाचल प्रदेश की सुनीता को हराया।
महाराष्ट्र की जैसमीन ने महाराष्ट्र की प्रीति को हराया।
राजस्थान की निकिता ने पंजाब की प्रभनूर कौर को हराया।
हरियाणा की यशी ने हिमाचल प्रदेश की दीपिका को हराया।
पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के परिणाम
यूपी के मनीष ने मध्यप्रदेश के करन को पराजित किया।
हरियाणा के अंकित ने महाराष्ट्र के संकेत को हराया।
असम के बुलेन ने चंडीगढ़ के परवीन सिंह को हराया।
हरियाणा के अंकित ने महाराष्ट्र के आकाश गोरखा को हराया।
एसएससीबी अजय कुमार ने यूपी के सतीश को हराया।
हरियाणा के जुगनू ने राजस्थान के सार्थक को हराया।
एसएससीबी के अमन ने हिमाचल प्रदेश के अभिनव को हराया।