यूसीडीएफ और सेंट्रल लैब के अधिकारियों ने पशुआहार निर्माण शाला में छापा मारा। उन्होंने रॉ- मैटरियल और शीरे के सैंपल लिए। जिन्हें सेंट्रल लैब लालकुआं और नेशनल डेरी डेवलपमेंट बोर्ड की लैब को भेजा जाएगा।
अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘पशु आहार के शीरे में मिलाया जा रहा है पानी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए राज्य की पशुआहार निर्माणशाला में गड़बड़झाले का पर्दाफाश किया था।
जिसका संज्ञान लेते हुए प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ ललित मोहन रयाल ने यूसीडीएफ और सेंट्रल लैब के तीन अधिकारियों का जांच दल बनाकर पशुआहार निर्माण शाला भेजा।
प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद शनिवार दोपहर टीम जीएम प्रशासन दीप बिष्ट, डीजेएम इंजीनियर आरएम तिवारी और सेंट्रल डेरी लैब लालकुआं प्रमोद कुमार पशुआहार निर्माणशाला रुद्रपुर पहुंचे।
टीम के पहुंचते ही पशु निर्माणशाला के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने पहुंचते ही स्टाक रजिस्टर का मिलान किया।
साथ ही उन्होंने राइस पॉलिस, खल, बिना तेल की सरसों की खल, मक्का, कैल्साईड पाउडर, मिनरल मिक्चर के तीन-तीन सैंपल लिए और उन्होंने भूसा प्लांट और पशु आहार शाला से शीरे के सैंपल भी भरे। टीम सैंपल को सीज कर अपने साथ ले गई।