फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्ाूमि विवाद में फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

Sun, 18 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ दिनेशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार नेताजीनगर निवासी जोगेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि गांव के श्मशान घाट के पास स्थित एक भूखंड को लेकर दुर्गापुर गांव के लोगों से उसका रंजिश चल रहा है।

शनिवार को वह अपने साथी मुख्तयार और सुखवीर के साथ अपनी बोलेरो जीप पर लक्खीपुर से घर लौट रहा था। दुर्गापुर तिराहे के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे दुर्गापुर के गुरवंत सिंह, सर्वजीत सिंह और जसविंदर सिंह ने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ उन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जांघ में गोली लगने से सुखवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ राजीव मोहन ने थाने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और पुलिस को दिशा निर्देश दिए। बाद में पुलिस ने नामजदों के खिलाफ धारा 307/427/ 147 के तहत मुकदमा करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें