फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसनगर में बनकर तैयार हुआ ईवीएम ॐस्ट्रांग% भवन 19-12-54

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) की सुरक्षा के लिए कुमाऊं में सबसे पहले यूएसनगर में स्ट्रांग भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी होंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में अभी स्ट्रांग रूम का निर्माण कार्य गतिमान है।
विज्ञापन

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पूरी तैयारी हो गई है। चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट को इस स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद सभी जिलों में ये भवन बनाया जाना है। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से चार करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से भवन बनकर तैयार हो गया है। इसमें छह हजार की क्षमता तक ईवीएम और वीवीपैट रखे जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाउंड्री वाल के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। बजट मिलते ही उसको भी पूरा कर दिया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद जिला प्रशासन को ईवीएम स्ट्रांग रूम हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें