रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कोविड 19 वैक्सीनेशन और कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों पर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल को निर्देश देकर कहा कि माइक्रो न्यूटन्स दवा का शीघ्र वितरण करें।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों से एनीमिया का सर्वे कराए जाने और स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक को टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने में तेजी के निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी को एंबुलेंस की तैयारी से संबधित निर्देश दिए। वहां पर नोडल अधिकारी अस्पताल मैनेजमेंट बंशीधर तिवारी, एएसपी मिथिलेश सिंह, डीपीओ उदय प्रताप सिंह आदि थे।