फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस नगर में मार्च से शुरू हो जाएगा गैस पाइप लाइन का कार्य

Thu, 22 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
प्रध्‍ाान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तराखंड में एक वर्ष के भीतर हर घर को एलपीजी गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा। जिले में आगामी मार्च से गैस पाइप लाइन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की ओर से आयोजित कार्यक्रम नारायणपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी के साथ-साथ गरीब के हित के लिए कल्याणकारी योजनाओं के तहत काम कर रही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने आम जनता के हित के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ परिवारवाद को ही बढ़ावा देते हुए वोटों की राजनीति की है। देश की जनता के लिए कांग्रेस ने कोई नीति नहीं बनाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशानी कांग्रेस को हो रही है। जबकि इसके पीछे गरीब और आम आदमी को भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने और देश की खुशहाली के लिए उठाया गया यह कदम आगे देश की जनता को सुखद अनुभव देगा। 

उन्होंने कहा कि गांव की 70 फीसदी महिलाएं लकड़ी और उपले से धुएं के बीच चूल्हा फूंक रही हैं, उनकी इस पीड़ा को किसी ने नहीं समझा। भाजपा की मोदी सरकार ने इस पीड़ा को महसूस किया और यही कारण है कि आज उज्ज्वला योजना के तहत गरीब आदमी को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता की सरकार है और देश के विकास की ओर तेजी से बढ़ रही है। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विधायक राजेश शुक्ला ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, प्रेम सिंह राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, जिला महामंत्री गोपाल बोरा, उत्तम दत्ता, तरुण दत्ता, मेयर सोनी कोली, सुरेश कोली, विनय रोहिला, कुंदन लाल खुराना, विपिन जल्होत्रा, विकास शर्मा, मोहन तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, श्रीकांत राठोर, राजकुमारी गिरि, राजेश तिवारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें