फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नींबू मांगने पर हंगामा, दुकानदार ने ग्राहक पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार

Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सब्जी खरीदने आए ग्राहक पर दुकानदार ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप निवासी प्रेम शंकर टेंट व्यवसाय से जुड़े हैं। सोमवार शाम वह श्मशान घाट के पास स्थित एक सब्जी की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे। सब्जी लेने के बाद नींबू मांगने पर दुकानदार और उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने धारदार चाकू निकाल लिया और प्रेम शंकर पर लगातार तीन वार कर दिए। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर वहां पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ विभव सैनी ने कहा कि अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें