फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंदिर के सामने नमाज पढ़ने पर हंगामा

Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के अटरिया मंदिर के समीप खुले मैदान में नमाज अदा कर रहे मुस्लिम समाज के मजदूर को पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो वायरल होते ही मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फैल गया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें मजदूरी करने वाला व्यक्ति अटरिया मंदिर से कुछ ही दूरी पर खुले मैदान में रमजान की नमाज पढ़ रहा था कि उसी समय मंदिर कमेटी पदाधिकारी आता है और नमाजी को लात-घुंसो से पीटना शुरू कर देता है। पदाधिकारी ने डंडे से भी नमाजी की पिटाई की।

किसी ने घटना की वीडियो बना दी। वीडियो बनाने वाला धार्मिक उन्माद फैलाने जैसी भाषा का प्रयोग करता हुआ दिखाई दे रहा है। नमाजी बार-बार बाबू जैसे शब्दों का प्रयोग कर छोड़ने की दुहाई दे रहा था।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि दिहाड़ी करने वाला व्यक्ति पास में ही निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था और रमजान का समय होते ही नमाज पढ़ने एकांत खुले मैदान में चला गया था। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी ने पुलिस को बताया कि नमाजी पिछले तीन दिन से मंदिर के सामने नमाज पढ़ रहा था। उसको कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना।

चर्चा है कि खुद पिटाई करने वाले आरोपी ने वीडियो बनवाई और वायरल करवाई। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। नमाजी की पिटाई करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें