फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का 95 फीसदी काम पूरा

Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में सिडकुल के पास व्हीकल ओवर पास में चल रहा काम। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर की लाइफ लाइन माने जाने वाली बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। रिंग का काम अवशेष कार्य मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। अप्रैल में रिंग रोड जनता को समर्पित हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर में 1100 करोड़ की लागत से 20.5 किमी रिंग रोड का निर्माण हो रहा है। नगर के बाहरी हिस्से में बन रही रिंग रोड में 20 स्थानों पर व्हीकल ओवर पास, रेल ओवरब्रिज, अंडरपास, फ्लाईओवरों का निर्माण किया जा चुका है। 20.5 किमी के दायरे में सड़क का भी निर्माण हो चुका है।
एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल के पास बने व्हीकल ओवर पास (बीओपी), कल्याणपुर में बने रेल ओवर पास और एमिनिटी स्कूल के समीप बने बीओपी में संपर्क मार्ग का कुछ कार्य अवशेष है।
विज्ञापन

कोट
सिडकुल, एमिनिटी स्कूल के पास बने बीओपी और कल्याणपुर में बने रेल ओवर पास के संपर्क मार्ग के अवशेष कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। रिंग रोड के अन्य कार्य पूरे हो गए हैं। मार्च तक सारे कार्य पूरे हो जाएंगे। - तुषार गुप्ता, साइट इंचार्ज एनएचएआई
विज्ञापन



.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें