फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंडी गेट मार्ग पर साप्ताहिक बाजार लगने पर हंगामा

Mon, 07 Oct 2024 03:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। व्यापार मंडल और प्रशासन के बीच बनी सहमति पर सोमवार साप्ताहिक बाजार अब रविवार को लगना शुरू हो गया है। मंडी गेट मार्ग पर बाजार लगने से व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फड़ व्यवसायियों को हटा कर सड़क किनारे कर दिया। जिस पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


सोमवार साप्ताहिक बाजार को जनहित में प्रशासन ने रविवार को लगवाना शुरू कर दिया है। रविवार साप्ताहिक बाजार को लेकर फड़ व्यवसायी आने से मना कर रहे थे। प्रशासन ने मुख्य मार्ग सहित अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनने, स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए सोमवार के स्थान पर रविवार को साप्ताहिक बाजार लगाने का निर्णय लिया है। रविवार को मंडी गेट मार्ग पर साप्ताहिक बाजार लगने पर दुकानदारों ने विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि पालिका को साप्ताहिक बाजार के लिए जगह चिह्नित करनी चाहिए। सूचना पर कस्बा इंचार्ज कैलाश चंद नगरकोटी, एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क पर लगे फड़ों को हटाकर किनारे कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें