बाजपुर। सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष युवक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर पुलिस चौकी प्रभारी का घेराव किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आरोप है कि गांव महेशपुरा निवासी एक समुदाय विशेष युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इससे गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस चौकी दोराहा पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर चौकी प्रभारी रमेश चंद बेलवाल का घेराव किया। आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहां राधे सैनी, लीलाधर सैनी, अमन वर्मा, सौरभ राणा, राधे सैनी, खेमकरण चंद्रा आदि मौजूद रहे।