फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष को हिरासत में लेने पर हंगामा, धरने पर बैठे पूर्व विधायक ठुकराल

Thu, 27 Aug 2026 12:32 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक होटल में अनियमितता की शिकायत पर लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के साथ आवास विकास चौकी पहुंच धरना दिया।
विज्ञापन
लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष को हिरासत में लेने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में होटल में अनियमितता की शिकायत के बाद पुलिस और एएचटीयू की टीम ने लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के अध्यक्ष संजय गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समर्थकों के साथ आवास विकास चौकी पहुंच गए। शाम साढ़े सात बजे से देर रात तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

धरने पर बैठे पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष गुप्ता को बिना किसी पूर्व नोटिस के चौकी लाया गया है। कहा कि वह समाजसेवी हैं और उनके होटल में नियम-कानून और सीसीटीवी समेत जरूरी औपचारिकताएं पूरी हैं। पुलिस की कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। मौजूद लोगों ने कहा कि गुप्ता को पूर्व विधायक का समर्थन करने की सजा दी जा रही है। राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है। धरने में संजय ठुकराल, विजय बाजपेई, आनंद शर्मा, कुलदीप गंगवार, ललित बिष्ट, हरपाल गंगवार, जगमोहन और सोनू सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।

दायित्वधारी ने भी दिया समर्थन

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद दायित्वधारी रामपाल सिंह भी व्यापार मंडल अध्यक्ष के समर्थन में आवास विकास चौकी पहुुंचे और उन्होंने पुलिस से मामले की जानकारी ली। कार्रवाई को लेकर भी पूछा। इस दौरान उनके समर्थक भी वहां पहुंचे थे।

होटल में अनियमितता की शिकायत मिली थी। एएचटीयू और पुलिस चेकिंग के लिए पहुंची थी। इस दौरान दस्तावेज में कुछ गड़बड़ियां और अनियमितताएं मिलीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष को इसी बारे में चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है। -विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें