फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी पार्षद पर बवाल, कांग्रेस ने गिरफ्तारी की मांग की; BJP पर लगाए आरोप

Wed, 19 Mar 2025 01:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी भाजपा पार्षद के खिलाफ माहौल गर्माया हुआ है। कांग्रेस ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा पर पीड़ित को न्याय दिलाने में बाधक बनने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
आरोपी भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी की मांग करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी भाजपा पार्षद के खिलाफ माहौल गर्माया हुआ है। कांग्रेस ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा पर पीड़ित को न्याय दिलाने में बाधक बनने का आरोप लगाया है। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता पार्षद को संरक्षण दे रहे हैं और मामले को समझौते की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पीड़ित के साथ खड़ी है। हम जल्द ही महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने जा रहे है।

विज्ञापन


उन्होंने नसीहत दी कि पीड़ितों के साथ खड़े हो और गलत कार्य का विरोध करें। नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि जो महिला पार्षद को अपना पति बता रही है, वो दअरसल किसी और की पत्नी है। भाजपा के नेता खुद को सर्वश्रेष्ठ मान रहे हैं। लेकिन गलत कार्य करने वालों हो शह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें