फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होटल में अनैतिक कार्य कराने का आरोप, हंगामा

Sat, 13 Jun 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे लेवड़ा नदी पुल के पास एक होटल में अनैतिक कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले की महिलाओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता कुलविंदर कौर की अगुवाई में मोहल्ले की महिलाएं होटल पर पहुंची। महिलाओं ने होटल में देह व्यापार होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि होटल के ईर्द-गिर्द संदिग्ध रूप से युवती और महिलाएं घूमती रहती हैं। जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कुलविंदर कौर ने बताया कि हंगामे के दौरान होटल के अंदर से तीन महिलाओं को उन्होंने भागते हुए देखा है। सूचना पर एसआई कैलाश चंद नगरकोटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर कोई महिला नहीं मिली। शुक्रवार शाम को मोहल्ला राजीवनगर की महिलाएं एकत्र होकर कोतवाली पहुंची। उन्होंने लिखित शिकायती पत्र एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी को सौंपकर होटल में अनैतिक कार्य बंद कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें