फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐंचता के जूनियर हाईस्कूल को इंटर कालेज बनाने की मांग

विज्ञापन
सितारगंज के विडौरा ग्राम पंचायत में बैठक करते प्रधान संघ के प्रधान। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
ऐंचता जूनियर हाईस्कूल को इंटर कालेज बनाओ
विज्ञापन

प्रधान संघ की मासिक बैठक में कई मांगों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। ग्राम प्रधान संघ की मासिक बैठक में ऐंचता के जूनियर हाईस्कूल को उच्चीकृत कर इंटर कालेज बनवाने की मांग उठी। इस दौरान प्रधानों ने कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिरिया न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम विडौरा में प्रधान संघ की बैठक हुई। संघ के अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने प्रदेश में 11 और 12 फरवरी को देहरादून में लिए दो दिनी प्रशिक्षण से प्रधानों को अवगत कराया। बैठक में प्रधानों ने कहा कि वन भूमि में वर्षों से रह रहे ग्रामवासी को सरकारी सुविधाएं आवास, शौचालय व अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। इस संबंध में जल्द ही प्रधान संघ का एक शिष्टमंडल सांसद से मिलेगा। उन्होंने मानदेय कम मिलने से प्रधानों को हो रहे आर्थिक नुकसान पर चर्चा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत निर्मित सड़कों को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की। ताकि खकरा पुलिया धूमखेड़ा से सुनखरी तक, ऐंचता से खस्सीबाग, टुकड़ी से बरकीडांडी तक लोनिवि को सड़कें हस्तांतरित की जाएं। कहा कि राशन कार्डों के सत्यापन में आंगनबाड़ी सहयोग नहीं कर रही हैं। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वहां सुखविंदर सिंह मोमी, लक्खा सिंह, नारायण सरदार, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह, संगीता राना, दिनेश राना, राकेश रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन

-05एसटीजी02पी: सितारगंज के विडौरा ग्राम पंचायत में बैठक करते प्रधान संघ के प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें