फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूपी पुलिस की छात्रावास में दस्तक से विवि में खलबली

Mon, 10 Nov 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पटेल भवन छात्रावास में अचानक बिजनौर पुलिस के पहुंचने से खलबली मच गया। पुलिस टीम एक छात्र से पूछताछ के बाद वापस लौट गई। इस घटना से छात्रों में रोष है।

खटीमा निवासी अमित कांडपाल जीबी पंत कृषि विवि में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है और पटेल भवन के कमरा नंबर 122 में रहता है। शुक्रवार रात करीब एक बजे बिजनौर पुलिस उसकी लोकेशन के आधार पर छात्रावास पहुंची। छात्र अमित ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने उससे दिल्ली या गाजियाबाद जाने के बारे में कई बार पूछताछ की। कहा कि एक साइबर अपराध के सिलसिले में उसकी लोकेशन ट्रेस हुई है। उनके पास उसकी फोटो भी मौजूद थी। पुलिस ने संदेह जताया कि अपराध में उसका हाथ हो सकता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने कहा कि वह निर्दोष है। पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पूरे विवि परिसर में छात्रों के बीच दहशत और आक्रोश का माहौल है। छात्रों का कहना है कि बिना स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दिए किसी बाहरी प्रदेश की पुलिस का इस तरह सीधे छात्रावास में पहुंचना अनुचित है। इस तरह की कार्रवाई से किसी भी छात्र को बेवजह परेशान किया जा सकता है। भविष्य में किसी भी बाहरी जिले की पुलिस के इस प्रकार की जांच या पूछताछ से पहले विवि प्रशासन और स्थानीय पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें