फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली जाने के लिए लेना पड़ रहा यूपी, अन्य डिपो की बसों का सहारा

Wed, 25 Dec 2024 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल बसों के दिल्ली प्रवेश पर लगी रोक का फायदा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के साथ ही अन्य डिपो की बसें उठा रही हैं।
विज्ञापन


नवंबर की शुरूआत तक दिल्ली के लिए डिपो से हर रोज 16 बसों का संचालन होता था। इनमें सात बस बीएस-4 मॉडल की और नौ बस सीएनजी से चलने वाली थीं। अब केवल सीएनजी बसें ही दिल्ली के लिए चल रही हैं। दिल्ली में अनुमन्य बीएस-6 मॉडल की एक भी बस डिपो के पास नहीं है। डिपो से दिल्ली की सात बसें कम होने से यात्रियों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ ही काठगोदाम, टनकपुर, लोहाघाट डिपो की बसों से दिल्ली की यात्रा करनी पड़ रही है। बीएस-4 बसों पर दिल्ली में रोक का असर डिपो की आय पर भी पड़ रहा है। डिपो के प्रभारी एआरएम एसआर कौशल का कहना है कि बीएस-4 बसों को यूपी के कानपुर, लखनऊ के साथ ही चंडीगढ़ के लिए संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें