रुद्रपुर। एक व्यक्ति को नशीली बीडी पिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया और फिर अपराधी उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मूल रूप से बहेड़ी के ग्राम पंडरी और हाल रजा काॅलोनी निवासी विजेंद्र पाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह 12 अक्तूबर की सुबह अपनी बाइक से डाक्टर कॉलोनी में अस्पताल में दवाई लेने जा रहा था। डॉक्टर कॉलोनी से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर वह किसी काम के लिए रुका था।
इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान उसको बीडी पीने के लिए दी थी। बीडी पीने के बाद वह बेहोश हो गया और बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। उसे शाम को छह बजे होश आया और उसने घर आकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद