फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सीमा पर पकड़ा मवेशियों से भरा ट्राला

Thu, 18 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर से रामपुर जा रहे मवेशियों से भरे ट्राले को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्राले में सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए। जबकि, ड्राइवर को अवैध तमंचे और एक पाटल के साथ धर दबोचा। ट्राले में 14 गाय समेत 33 मवेशी भरे हुए थे। ठूंस-ठूंसकर मवेशी भरने से करीब 12 पशु चोटिल हो गए। जिनका पशु चिकित्साधिकारी ने इलाज कराया और सभी मवेशियों को गौशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार की तड़के करीब चार बजे मुखबिर की सूचना पर सिडकुल चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ ने मय पुलिस बल के कंठगरी मोड़ पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने किच्छा की ओर जा रहे ट्राले (एचआर55जी-5530) को रोका। तलाशी लेने पर ट्राले में ठूंस-ठूंसकर मवेशी भरे मिले। इस पर पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया। जबकि, दो तस्कर टीम को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन चालक नरखेड़ा मुरादाबाद निवासी मो. रफीक पुत्र लड्डन को धर दबोचा। रफीक के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक पाटल बरामद हुआ।

इस पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ ने बताया कि तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/6/11 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (घ) एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि ट्राले में 14 गाय, 16 बैल और तीन बछिये भरी थी। जिनमें दर्जन भर चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन


चोटिल मवेशियों का वरिष्ठ भाजपा नेता खूब सिंह विकल और अन्य हिंदू संगठनों के लोगों की मदद से पशु चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र कुमार सिंह ने इलाज किया। उसके बाद सभी मवेशियों को मीना बाजार स्थित गौशाला भेज दिया। चालक को जेल भेज दिया गया है। टीम में कस्बा इंचार्ज पान सिंह तोमक्याल, ललित सिंह, राजेंद्र, प्रदीप सिंह, गणेश राम आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें