जसपुर। कंफेक्शनरी की दुकान में शराब पिलाने से मना करने पर पीटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोग के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
मोहल्ला सुभाष नगर गांगूवाला निवासी विनय कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि सुभाष चौक पर उसकी दुकान में बीते दिन उसका भतीजा आया था। इसी दौरान गौरव कुमार निवासी ग्राम हमीरावाला, अभिषेक कुमार कश्यप व रोहित कुमार निवासी मोहल्ला भूप सिंह ने दुकान से कोल्डड्रिंक एवं नमकीन ली। उन्होंने वहां पर शराब पीने की कोशिश की तो उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि बाद में उन्होंने उनके भतीजे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला में भतीजे के शरीर पर चिकित्सकों को 56 टांके लगाने पड़े। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी गौरव कुमार को घर से गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त पेपर कटिंग का ब्लेड बरामद किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।