फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत

Sat, 28 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पंचनामा भ्ररती पु‌लिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे से गुजर रहे राहगीर युवक को कुचल दिया। इससे  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को खटीमा मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रख दिया गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात  करीब पौने 11 बजे बमनपुरी के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान दुर्घटनास्थल पर किसी भी व्यक्ति के मौजूद न होने पर गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। रात्रि गश्त कर सिडकुल से लौट पुलिस चौकी  इंचार्ज अजीत कुमार ने सड़क किनारे घायलावस्था में पड़े युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए उसकी तलाशी ली। लेकिन, पहचान के लिए कोई भी कागजात आदि उसके पास नहीं निकले। चौकी इंचार्ज अजीत ने बताया कि हादसे में युवक का सिर कुचल गया। जिस कारण उसका चेहरा पहचानने में नहीं आ रहा है। उसकी उम्र करीब तीस वर्ष है। उन्होंने युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें