फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल फेज टू के प्लाट में अज्ञात बच्चे का शव

Sun, 29 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल फेज-टू के प्लाट में सड़क से करीब 30 मीटर की दूरी पर झाड़ियों के बीच आठ साल के अज्ञात बच्चे का शव पड़ा मिला। इससे वहां सड़क निर्माण का काम कर रहे श्रमिकों में दहशत मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गले के दोनों तरफ गहरी चोट के निशान से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस प्रथमदृष्टया जानवर के हमले से बच्चे की मौत होना मान रही है।
  सिडकुल फेज-टू में रोड नंबर दस का निर्माण चल रहा है। रविवार दोपहर करीब दो बजे फेज टू में लकड़ी बीन रही महिला ने रोड नंबर दस व चार के बीच में खाली प्लाट पर झाड़ियों में एक बच्चे का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

इस पर उसने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को घटना की जानकारी दी। राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट डायरेक्टर सुधीर त्यागी ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस पर प्रभारी कोतवाल प्रवीण सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर झाड़ियां होने से पुलिस ने शव के आसपास खोजबीन भी की। लेकिन, घटनास्थल पर शव के अलावा कुछ भी नहीं मिला।
  बच्चे के गले पर दाहिनी ओर चोट के गहरे निशान थे और मुंह भी खून से लथपथ था। गले के अलावा अन्य शरीर पर कहीं चोट नहीं थी। इससे लोग बच्चे की हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रभारी कोतवाल सिंह ने बताया कि बच्चे की उम्र लगभग आठ साल है और शव करीब 36 घंटे पुराना लग रहा है।
जिस तरह बच्चे के गले पर गोल घेरे में दांतनुमा चोट के गहरे घाव हैं, उससे लगता है कि उस पर किसी जानवर ने हमला किया है। कहा कि बच्चे की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें