फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने वसूले 11 लाख रुपये

Sun, 29 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बकाया न देने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा निगम ने वसूली अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगभग 11 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

शनिवार को ऊर्जा निगम के ईई विवेक कांडपाल के दिशा निर्देश पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वसूली के लिए दो टीमों का गठन किया गया। शहरी क्षेत्र के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि 20 नंबर बिजलीघर बाजपुर रोड पर 13 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर 2.10 लाख, पक्का कोट के 18 कनेक्शन काटकर 3 लाख, मानपुर में 13 कनेक्शन काटकर 3 लाख रुपये वसूले गए। ग्रामीण क्षेत्र के एसडीओ प्रकाश चंद्र शाह ने बताया कि ग्राम कुंडेश्वरी में 4 कनेक्शन काटकर 1.23 लाख, ग्राम महुआखेड़ागंज में 5 कनेक्शन काटकर 2 लाख की वसूली की गई है। ईई कांडपाल ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो से लगभग 11 लाख रुपये तक की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि 4 महीने से यह अभियान आंशिक रूप से चल रहा है, लेकिन अब यह अभियान मार्च तक पूर्ण रूप से चलाया जाएगा। टीम में आर के वर्मा, हरिशंकर सागर, राजेश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें