फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, लोगों ने की पुष्पवर्षा

Mon, 30 Mar 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज/खटीमा/ बाजपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष और हिंदू नववर्ष के अवसर पर रविवार शाम नगर क्षेत्र में पथ संचलन किया गया। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने गणवेशधारी स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में स्वयंसेवक उपस्थित हुए जहां विभाग संचालक राम उजागर ने संघ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि संघ की कार्य पद्धति राष्ट्र समर्पण की भावना से प्रेरित है। पथ संचलन के दौरान कदम से कदम मिलाते पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों के अनुशासित मार्च को देख वहां खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा की। किच्छा रोड, मेन चौराहा, इंटर कॉलेज रोड, खटीमा रोड, मीना बाजार होते हुए महाराजा वापस अग्रसेन ट्रस्ट पहुंचकर पथ संचलन का समापन हुआ। वहां अनिल गर्ग, सुरेश जोशी, मुकेश श्रीवास्तव, राकेश, संतोष मिश्रा, विनय गुप्ता, राजेंद्र मित्तल, मयंक दयोलिया, आशीष, राजकुमार, कमल जिंदल, अनिरुद्ध राय, शंकर रावत मौजूद रहे।
इधर खटीमा नगर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भव्य पथ संचलन निकाला। पथ संचलन राणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर सितारगंज रोड से पीलीभीत रोड की ओर निकला। स्वयं सेवकों का जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया स्वागत किया गया। इस दौरान नैनीताल विभाग प्रमुख ओली, महेश ओली, रमेश अग्रवाल, देव सिंह, सतीश भट्ट, सतीश गोयल, रमेश जोशी, अमर, गौतम,अजय, अभिषेक,हरि नारायण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा में रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से पथ संचलन विधिवत रूप से शुरू होकर बैलपड़ाव मार्ग सहित अन्य मार्गों से निकाला गया। वहां सह संपर्क प्रांत प्रमुख डॉ. अक्षय, गोविंद, संजय बंसल, कैलाश तिवारी, ललित, प्रवीण देउपा, यशपाल राजहंस, जयपाल, गगन, बिट्टू चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद


काशीपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में निकाल गया पथ संचलन
काशीपुर। राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत मोटेश्वर महादेव, महर्षि बाल्मीकि व गुरु गोविंद सिंह उपनगर समेत भरतपुर बांसखेड़ा व कुंडेश्वरी ग्रामीण मंडलों के स्वयंसेवकों ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ संचलन किया। नगर के स्वयं सेवक बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में एकत्र हुए जहां से बौद्धिक सत्र के उपरांत संघ की परंपरा के अनुसार पथ संचलन का कार्य शुभारंभ हुआ। पथ संचलन रामनगर रोड होकर कटोराताल, माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड, डॉक्टर लाइन, मुख्य बाजार तथा महाराणा प्रताप चौराहे होते श्रीराम लीला मैदान में संपन्न हुआ। उधर मोटेश्वर महादेव उपनगर के स्वयं सेवकों ने रामपुरम कॉलोनी स्थित अटल पार्क में एकत्र होकर पथ संचलन में भाग लिया। इस दौरान मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संयोजक मंच कला देवेंद्र रावत, नैनीताल विभाग मार्ग प्रमुख खीम सिंह, आशुतोष, संघ संचालक अमित मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद

-
हिंदू सशक्त होगा तो देश को हिंदू राष्ट्र बनाने में मिलेगी मदद : समरपाल
गदरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने और नववर्ष के शुभारंभ पर गदरपुर शाखा के स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। श्री सनातन धर्म मंदिर से पथ संचलन आरंभ हुआ और नगर के मुख्य मार्ग से पुरानी अनाज मंडी, पंजाबी काॅलोनी, गूलरभोज रोड, सकैनिया मोड़ से मुख्य बाजार होतेेेे हुए वापस मंदिर परिसर पर पहुंचकर समाप्त हुआ।। पथ संचलन का नेतृत्व नगर कार्यवाह जीवन जोशी ने किया। जिला कार्यवाह समरपाल सिंह ने देश में हिंदुत्व की भावना को मजबूत करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक सुधा ने की। इस दौरान विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, मनोज गुंबर, अशोक हुड़िया, विनोद चुघ, कश्मीर लाल कंबोज, सुरेश खुराना, अजय बाठला, मुनि भुसरी, राकेश भुड्ढी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें