फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूनिफार्म की धनराशि विद्यार्थियों के खाते में करनी होगी डीबीटी

Mon, 15 Sep 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में है करीब 35-36 स्कूल, अभी तक मिलता था गणवेश
विज्ञापन


काशीपुर। शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म (गणवेश) के बजाय धनराशि खाते में भेजनी है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सीईओ केएस रावत ने जिले के बीईओ को पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि अपर राज्य परियोजना निदेशक ने 1 सितंबर को समग्र शिक्षा की वित्तीय समीक्षा की। इसमें जनपद का व्यय न्यून पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई है। उन्होंने विद्यालयों को निशुल्क गणवेश व अन्य मदों में निर्गत की गई धनराशि को तुरंत व्यय करने और नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों को निशुल्क गणवेश की धनराशि छात्रों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। काशीपुर ब्लॉक में कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक करीब 128 विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें करीब 35-36 विद्यालय नगर निगम क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-नगर क्षेत्र के स्कूलों को बच्चों के खाते में निशुल्क ड्रेस की धनराशि डीबीटी करनी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।- धीरेंद्र कुमार साहू, बीईओ काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें