फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्राम प्रधान संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

Mon, 15 Sep 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झनकट। ग्राम प्रधान संघ की रविवार को झनकट में ग्राम प्रधान रीतू बोरा के आवास पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष आशा बिष्ट ने की। बैठक में मनरेगा और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रधानों ने बताया कि मनरेगा साफ्टवेयर केवल 20 कार्य दर्शाता है, इस कारण 21वें कार्य का मस्टर रोल जारी नहीं हो पाता। साथ ही सामग्री भुगतान में एक वर्ष से अधिक का समय लग रहा है, जिससे कार्य अधूरे ही दिखाए जा रहे हैं। ग्रामीण कार्यों जैसे बकरी बाड़ा, मुर्गी बाड़ा, पशु नाद और रिचार्ज पिट को भी मनरेगा में गिना जा रहा है। वहां पर तारा कन्याल, संध्या बोरा, निशान सिंह, जसवंत सिंह, सतपाल सिंह, दीपेंद्र मेहरा, विकास राना, माता चंद, चंद्रकला रौतेला, रोहन चंद, गीता ज्याला, उमेश सिंह, अशोक कुमार, जमुना देवी, भागीरथ राणा, रजवंत कौर, गायत्री देवी, संदीप कौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें