काशीपुर के टांडा उज्जैन स्थित शुगर फैक्ट्री गेट के पास नाले में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी।
काशीपुर के टांडा उज्जैन स्थित शुगर फैक्ट्री गेट के पास नाले में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।