फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
बाजपुर स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
काशीपुर/बाजपुर। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दिनेश कुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने कहा कि राज्य सरकार से धनराशि उपलब्ध होने पर चकरपुर-आलापुर रेलमार्ग पर भूमिगत पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10:30 बजे डीआरएम विशेष गाड़ी से अधिकारियों की टीम के साथ स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने टिकट खिड़की, पार्सल घर, स्टेशन परिसर समेत अन्य कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन के सामने पुराने माल गोदाम की मरम्मत कराने को भी कहा।
इसके बाद डीआरएम ने टीम के साथ रेलवे वाणिज्य स्टेशन हेमपुर ईस्माइल और काशीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने माल गाड़ी से बुकिंग आदि की जानकारी ली और इसके बाद काशीपुर रेलवे स्टेशन में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। पैनल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं ठीक करने, कैंटीन में खाने पीने की वस्तुओं और पानी की बोतलों को चेक किया।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण खुन्नू, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आशुतोष कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल परिचालन अनूप सिंह, मंडल वाणिज्य अधिकारी नीतू सिंह, मंडल यांत्रिक इंजीनियर पवन कुमार शर्मा. मंडल विद्युत इंजीनियर सुमित गर्ग, मंडल यांत्रिक इंजीनियर नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल इंजीनियर जीपीएस नारायण, मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ एवं डीएस चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें