फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: बेकाबू डंपरों ने ली दो की जान, 12 घंटे के अंदर हुईं दुर्घटनाएं; महिला और पल्लेदार की मौत

Mon, 28 Apr 2025 12:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर जिले में 12 घंटे के अंदर रुद्रपुर के डीडी चौक और किच्छा में बेकाबू डंपरों ने महिला सहित दो लोगों को रौंद दिया। 
विज्ञापन
आरती की मौत की खबर सुन मोर्चरी पहुंची बहने और पड़ोसी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 12 घंटे के अंदर रुद्रपुर के डीडी चौक और किच्छा में बेकाबू डंपरों ने महिला सहित दो लोगों को रौंद दिया। पहला हादसा रुद्रपुर के डीडी चौक पर हुआ। रंपुरा निवासी सिडकुलकर्मी नवल गुप्ता रविवार सुबह पौने सात बजे अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी आरती (32) के साथ अटरिया मंदिर में माथा टेककर बाइक से घर लौट रहे थे। डीडी चौक पर डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक के असंतुलित होने से नवल बाईं ओर और पत्नी आरती दाईं तरफ गिरी। वह संभल पाती कि इससे पहले ही डंपर ने उन्हें कुचल दिया। आरती के बेटे नक्ष (10) और युवराज (9) का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घर लौट रहे श्रमिक को डंपर ने कुचला
किच्छा रोड पर तुलसी द्वार के पास अज्ञात डंपर से कुचलकर श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिरौली कला वार्ड नंबर 19 पुलभट्टा किच्छा निवासी 36 वर्षीय 2 राफत अली पुत्र वजीर अहमद किच्छा रोड स्थित एक मिल में पल्लेदारी करता था। शनिवार रात 10 बजे वह काम से लौट रहा था। तुलसी द्वार के पास हाईवे पर अज्ञात डंपर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें