फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नए जूते की चाह नहीं हुई पूरी तो किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान

Wed, 03 Dec 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। बड़ी बहन के लिए खरीदे गए नए जूते से आहत छोटी बहन ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। लड़की की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफना दिया। पुलिस ने जमीन की खोदाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


नानकसागर किनारे बसे ग्राम विसौटा में संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। एसओ उमेश कुमार ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी और खुद टीम के साथ गांव में पहुंच गए थे। ग्रामीणों से पुलिस को पता चला कि गांव के रहने वाले राधेश्याम की पुत्री वंदना (14) की सोमवार को इलाज के लिए खटीमा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव लौट कर शव को दफना दिया था। पुलिस ने तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण की उपस्थिति में जमीन की खोदाई कर शव को निकालकर कब्जे में लिया।
इधर, मृतका के पिता राधेश्याम ने बताया कि उनकी दो बेटियां वंदना (14) और काजल (17) थी। रविवार को पत्नी ममता बेटी काजल के लिए बाजार से नया जूता लाई थी। अपने लिए जूता न लाने पर वंदना नाराज हो गई थी। गुस्से में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। वे उसे इलाज के लिए खटीमा ले जा रहे थे मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। सीओ विमल रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें